Advertisement

पश्चिम बंगाल में बीजेपी का ममता सरकार के खिलाफ 'नबन्ना अभियान', कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच झड़प, शुभेंदु अधिकारी समेत कई गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। यहां भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल...
पश्चिम बंगाल में बीजेपी का ममता सरकार के खिलाफ 'नबन्ना अभियान', कार्यकर्ताओं-पुलिस के बीच झड़प, शुभेंदु अधिकारी समेत कई गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल की सियासत में एक बार फिर हलचल देखने को मिल रही है। यहां भाजपा ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा संभाल लिया है और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में नबान्न अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच सांतरागाछी जाने के पहले हुगली दूसरे ब्रिज के पास पुलिस ने विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी को रोक दिया। इसे लकेर पुलिस के साथ उनकी भिड़ंत हो गई है। बाद में पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया और उनके साथ सांसद लॉकेट चटर्जी और पूर्व अध्यक्ष राहुल सिन्हा को प्रिजन वैन में बैठा कर ले गई है।

अधिकारी ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी बंगाल को नार्थ कोरिया बना दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस पर बाधा देने का आरोप लगाया और पुलिस पर ममता बनर्जी के लिए काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ वह हाई कोर्ट में याचिका दायर करेंगे।

इस अभियान के तहत बीजेपी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता राज्य सचिवालय नबान्न की और मार्च निकाल रहे हैं। वहीं खबर है कि पश्चिम बंगाल पुलिस की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ताओं के साथ कई जगह झड़प हुई है।

पुलिस ने भाजपा के कई कार्यकर्ताओं को पश्चिम बर्दवान जिले के पानागढ़ रेलवे स्टेशन से उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वे बंगाल बीजेपी के नबन्ना सचिवालय तक मार्च की ओर जा रहे थे। रानीगंज रेलवे स्टेशन के बाहर भी बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प की खबर है। पुलिस ने पार्टी के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बोलपुर रेलवे स्टेशन पर भी झड़प हुई, यहां भी पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। पुलिस ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को ‘नबन्ना चलो अभियान’ में हिस्सा लेने के लिए कोलकाता जाने से रोक रही है। बता दें कि पुलिस ने बीजेपी के नबान्न चलो अभियान को अनुमति नहीं दी थी।

भाजपा के नबन्ना मार्च में शामिल होने के लिए भाजपा कार्यकर्ता ट्रेनों के जरिए कोलकाता जा रहे हैं। वहीं पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। इधर, बीजेपी नेता अभिजीत दत्ता ने कहा, “हमारे 20 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने दुर्गापुर रेलवे स्टेशन के पास रोका, मैं दूसरे रास्तों से यहां पहुंचा हूं।”

इस बीच पुलिस का कहना है कि बीजेपी के 'नबन्ना अभियान' के मद्देनजर शहर के कई प्रमुख हिस्सों में यातायात प्रतिबंध लगा दिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि दूसरे हुगली पुल पर भी बैरिकेड्स लगाए गए हैं, ये महानगर को नबन्ना से जोड़ता है।

बता दें कि कोलकाता में सुबह से ही नबान्न अभियान को लेकर तनाव है। हावड़ा में शुभेंदु अधिकारी नबान्न की ओर बढ़ने लगे तो उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया है। शुभेंदु अधिकारी ने इसके खिलाफ कोर्ट में जाने की धमकी दी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad