Advertisement

गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव अधिकारी ने की अपील

इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस...
गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य चुनाव अधिकारी ने की अपील

इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसके मद्देनजर सभी पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। ऐसे में चुनाव को लेकर जनता को उनके कर्तव्य और अधिकारों के प्रति जागरूक कराने की प्रशासनिक मुहिम भी रफ्तार पकड़ चुकी है। देश की चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए हर मतदाता की भूमिका अहम है।जनता द्वारा किए गए वोट ही सरकार बनाने में योगदान देते हैं। इसी दिशा में जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रशासन सोशल मीडिया पर संदेश दे रहा है। 

 

गुजरात की मुख्य चुनाव अधिकारी पी. भारती ने जनता से अपील की है। उन्होंने कहा है कि मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण और सुधार के लिए नागरिक आगे आएं। इस बात की जानकारी गुजरात इन्फॉर्मेशन ने सोशल मीडिया मंच कू ऐप के माध्यम से दी है। 

 

कू एप लिंक :

Gujarat Information just posted a Koo

Gujarat Information Posted on Koo: ગુજરાતના મુખ્ય નિર્વાચન અધિકારી શ્રીમતી પી. ભારતીની નાગરિકોને મતદાર યાદીમાં નામ નોંધણી/સુધારણા માટેની નમ્ર અપીલ... #election2022 #VoterID #Gujarat #gujaratinformation

 

 

 

 

गुजरात इन्फॉर्मेशन ने अपने कू ऐप हैंडल से एक अन्य पोस्ट करते हुए, मतदाता को उसकी भूमिका से अवगत कराया है।देश की चुनावी प्रक्रिया को बेहतर बनाने में मतदाता ही विशेष योगदान देते हैं। 

 

कू एप लिंक :

Gujarat Information just posted a Koo

Gujarat Information Posted on Koo: દેશની ચૂંટણી પ્રક્રિયાને વધુ સારી બનાવવા માટે દરેક મતદારની ભૂમિકા મહત્વની છે... #Election2022 #Gujarat #gujaratinformation

 

इन पोस्ट के माध्यम से जनता से यही अपील की गई है कि नागरिक मतदाता सूची में नामों के पंजीकरण और सुधार के लिए जल्द से जल्द प्रक्रिया शुरू कर दें, जिससे कि चुनाव की तारीखों की घोषणा होने तक मतदाता सूची में सभी का नाम जुड़ जाए।इसके साथ ही जनता को उनके मतदाता अधिकार को लेकर भी जागरूक किया गया है।

 

गुजरात विधानसभा के 182 सदस्यों के चुनाव हेतु राज्य में चुनाव 2022 नवंबर से दिसंबर महीने में होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले चुनाव में, भाजपा को विधानसभा में 99 सीटें मिलीं, जबकि बहुमत का आँकड़ा 92 था। दूसरी तरफ कांग्रेस ने 77 सीटों पर हाथ जमाकर, बीजेपी को कड़ी चुनौती दी थी। लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य से भाजपा के शासन को खत्म नहीं कर सकी थी। 

 

इस बार के विधानसभा चुनावों में, भाजपा को कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी से भी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। आप ने कई बड़े वादों के साथ गुजरात के विधानसभा चुनाव में कदम रखने के साथ ही अपनी जगह बना ली है। देखना दिलचस्प होगा कि पंजाब के बाद क्या आम आदमी पार्टी गुजरात पर भी अधिकार पा सकती है या राज्य की बागडोर भाजपा के हाथों में ही रहती है। 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad