Advertisement

मुंबई में कोरोना की रफ्तार तेज ; फिर आए 20 हजार से ज्यादा मामले, 5 की मौत, ओमिक्रोन के भी बढ़ रहे हैं केस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में थोड़ी सी कमी दर्ज...
मुंबई में कोरोना की रफ्तार तेज ; फिर आए 20 हजार से ज्यादा मामले, 5 की मौत, ओमिक्रोन के भी बढ़ रहे हैं केस

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में शनिवार को शुक्रवार के मुकाबले कोरोना के मामलों में थोड़ी सी कमी दर्ज की गई है। आज मुंबई में 20 हज़ार 318 नए मामले सामने आए हैं  जबकि शुक्रवार को 24 घंटों के दौरान 20 हज़ार 971 कोरोना संक्रमित मिले थे जबकि कोविड से संबंधित पांच मौतें दर्ज की गईं।

मुंबई में 1 लाख 6 हज़ार 37 कोरोना के एक्टिव मरीज़ हैं। सरकार के मुताबिक 21.4 फीसदी बेड पर इस समय मरीज़ हैं। बीएमसी द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में मुंबई में 6 हज़ार 3 मरीज़ ठीक हुए हैं, जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्या 7 लाख 70 हज़ार 56 हो गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 41 हज़ार 434 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 9 हज़ार 671 लोग डिस्चार्ज हुए और 13 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस वक्त राज्य में 1 लाख 73 हज़ार 238 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। इसके साथ महाराष्ट्र में ओमिक्रोन से संक्रमित होने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। आज ओमिक्रोन के 133 नए मामले सामने आए। राज्य में अब तक ओमिक्रोन के कुल 1 हज़ार 9 मामले दर्ज़ किए जा चुके है।चच

स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को जालना में कहा कि महाराष्ट्र में कोविड -19 के मामलों में वृद्धि के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले कम हैं और मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता भी कम पड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य टास्क फोर्स और स्वास्थ्य विभाग ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को कोविड -19 स्थिति का अपना आकलन दिया था, वे प्रतिबंधों की सीमा आदि पर फैसला करेंगे। मुंबई ने अब तक केवल रात में पांच या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध और शहर में स्कूलों और कॉलेजों को बंद करना जैसे प्रतिबंध लगाए हैं। 21 दिसंबर से पॉजिटिविटी रेट में काफी वृद्धि हुई है।

बढ़ते मामलों के बीच मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि मुख्यमंत्री का मानना है कि कोई भी लॉकडाउन नहीं लगाया जाना चाहिए, लेकिन लोग अभी भी कोरोना को लेकर गंभीर नहीं हैं और मास्क नहीं पहन रहे हैं। लोगों को कोरोना के सभी नियमों का पालन करना चाहिए। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad