Advertisement

जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे पर्रिकर

रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के लिए कल राज्य के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उधमपुर के रक्षा प्रवक्ता कर्नल एस डी गोस्वामी ने बताया कि रक्षा मंत्री कल जम्मू कश्मीर की दो दिन की यात्रा पर आएंगे।
जम्मू कश्मीर में सुरक्षा स्थिति का जायजा लेंगे पर्रिकर

उन्होंने बताया कि इस दौरे पर रक्षा मंत्री के साथ सेना प्रमुख जनरल दलबीर सिंह सुहाग, उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ ऑफ लेफ्टिनेंट जनरल डी एस हुड्डा भी होंगे। रक्षा मंत्री राज्य के तीनों क्षेत्रों में जाएंगे।

प्रवक्ता के अनुसार रक्षा मंत्री कल सुबह लेह पहुंचेंगे जहां 14 वीं कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल वी एस नेगी उन्हें पाकिस्तान से लगती नियंत्रण रेखा और चीन से लगती वास्तविक नियंत्रण रेखा की स्थिति के बारे में अवगत कराएंगे। कर्नल गोस्वामी ने बताया कि पर्रिकर तब राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर जाएंगे जहां वह राज्यपाल एन एव वोहरा और मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने कहा, इन बैठकों के अलावा रक्षा मंत्री को 15 वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा घाटी और नियंत्रण रेखा पर सुरक्षा स्थिति से अवगत कराएंगे। प्रवक्ता के अनुसार श्रीनगर में रात्रिविश्राम के बाद रक्षा मंत्री अगले दिन जम्मू जाएंगे जहां 16 वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल के एच सिंह उन्हें स्थिति के बारे बताएंगे।

उन्होंने कहा, रक्षा मंत्री जम्मू के पुंछ में अग्रिम चौकियों पर भी जाएंगे जहां उन्हें वरिष्ठ अधिकारी स्थिति से रूबरू कराएंगे। पिछले साल नवंबर में रक्षा मंत्रालय का पदभार संभालने के बार पर्रिकर की जम्मू कश्मीर की यह दूसरी यात्रा होगी।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad