Advertisement

हरियाणा के नूंह में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

हरियाणा के नूंह जिले में ताउरू के पास शुक्रवार देर रात एक बस में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की जलने से...
हरियाणा के नूंह में दर्दनाक हादसा, बस में आग लगने से नौ लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

हरियाणा के नूंह जिले में ताउरू के पास शुक्रवार देर रात एक बस में आग लगने से कम से कम आठ लोगों की जलने से मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर देर रात करीब दो बजे हुई।

पुलिस ने बताया कि बस में लगभग 60 लोग सवार थे और सभी पंजाब और चंडीगढ़ के रहने वाले थे और ये लोग मथुरा-वृंदावन से लौट रहे थे।

स्थानीय लोगों ने बस में आग लगी देखी और उस वाहन का पीछा कर चालक को बस रोकने को कहा। उन्होंने पुलिस और अग्निशमन विभाग को भी घटना की जानकारी दी। इस घटना में आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad