Advertisement

मध्य प्रदेश किसान आंदोलन: योगेन्द्र यादव, मेधा पाटेकर और स्वामी अग्निवेश हिरासत में

किसान आंदोलन के दौरान मध्य प्रदेश गए सामाजिक कार्यकर्ता योगेन्द्र यादव, मेधा पाटेकर और स्वामी को अग्निवेश को हिरासत में लिया गया।
मध्य प्रदेश किसान आंदोलन: योगेन्द्र यादव, मेधा पाटेकर और स्वामी अग्निवेश हिरासत में

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, योगेन्द्र यादव, मेधा पाटेकर और स्वामी अग्निवेश को रतलाम के जाहोरा में धारा 151 के तहत हिरासत में लिया गया।


बता दें कि मंदसौैर में पुलिस फायरिंग में 6 किसानों के मारे जाने के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। इसे लेकर प्रशासन काफी गंभीर है।इससे पहले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को  गुरुवार को मंदसौर के किसानों से मुलाकात करने से पहले ही रोक दिया गया था। वह राजस्थान-मध्य प्रदेश सीमा स्थित निमोड़ा से अपनी सिक्योरिटी को चकमा देकर बाइक पर सवार होकर निकल गए। लेकिन उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस ने रोक लिया गया। इसके बाद वह पैदल आगे बढ़ने की कोशिश कर रहे थे। इस बीच राहुल गांधी को नीमच पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad