Advertisement

जम्मू के बाढ़ पीड़ित किसानों को 32 रुपये का मुआवजा

सन 2014 में आई विनाशकारी बाढ़ से अब तक उबर नहीं पाए जम्मू के किसानों को उस समय एक और झटका लगा जब राज्य सरकार की ओर से उन्हें महज 32 रुपये से लेकर 113 रुपये की राशि वाला चेक प्रदान किया गया।
जम्मू के बाढ़ पीड़ित किसानों को 32 रुपये का मुआवजा

मामूली खैरात स्वीकार करने से इंकार करते हुए किसानों ने चेक लौटाते हुए कहा कि पीडीपी-भाजपा सरकार उनके जख्मों पर नमक छिड़क रही है।

सितंबर 2014 में आई बाढ़ के कारण हुए नुकसान का कृषि और राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किए गए सर्वेक्षण के बाद हाल ही में जम्मू जिले की माढ़ तहसील में सरूर गांव के किसानों को राज्य कृषि विभाग द्वारा फसल मुआवजे के रूप में 32 रुपय से लेकर 113 रूपया का चेक दिया गया। सरोरा के किसान बलबीर सिंह सैनी ने बताया, इलाके के किसानों को बाढ़ के कारण फसलों को हुये नुकसान के लिये न्यूनतम 32 रूपये और अधिकतम 113 रुपये की राशि दी गई है।

एक अन्य किसान मस्तराम ने 32 रुपये का चेक प्राप्त किया जबकि विधवा भोली देवी को 75 रुपये का चेक मिला है। एक अन्य किसान शमशेर सिंह को 47 रुपये का चेक मिला है। अन्य किसानों में नगर सिंह, सरोरा के रामदास और माढ़ के बचन सिंह तीनों को 94 ़ 94 रूपये तथा सरोरा के करण सिंह को 113 रूपये का चेक दिया गया है। इस चेक पर जम्मू मेंे माढ़ :मुख्यालय: के उप संभागीय कृषि अधिकारी तलब टिल्लू के हस्ताक्षर हैं। जम्मू के कृषि निदेशक एस एस जमवाल ने कहा कि विभाग मुआवजे की समीक्षा कर रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad