Advertisement

भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका कुमारी और लोक गायक मुकुंद नायक झारखंड...
भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को भी मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण

पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, तीरंदाज दीपिका कुमारी और लोक गायक मुकुंद नायक झारखंड के उन 16 प्रतिष्ठित व्यक्तियों में शामिल हैं, जिन्हें 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है।

आरएसएस के वरिष्ठ पदाधिकारी धनंजय सिंह ने सोमवार को धोनी को रांची स्थित उनके आवास पर निमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर भाजपा के संगठन सचिव कर्मवीर सिंह भी उपस्थित थे। सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ''हमने 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से उन्हें (धोनी) निमंत्रण कार्ड सौंपा।''

सिंह ने कहा कि निमंत्रण मिलने के बाद धोनी और उनके परिवार के सदस्यों ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा, "अयोध्या में प्रतिष्ठा समारोह के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता और पद्म भूषण करिया मुंडा, पद्म श्री मुकुंद नायक, पद्म श्री तीरंदाज दीपिका कुमारी, आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो सहित 16 प्रतिष्ठित हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।"

सिंह ने कहा कि झारखंड से साधु समाज के 69 लोगों को भी आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन मंदिर में रामलला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होंगे। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 10 जनवरी को अपने झारखंड दौरे के दौरान कहा था कि विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों सहित लगभग 7,000 लोग समारोह में शामिल होंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad