Advertisement

गैंग रेप के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार के आरोपी सपा नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया। प्रजापति ने अमेठी से सपा के टिकट पर चुनाव भी लड़ा था पर हार गए थे। पुलिस उन्हें मेडिकल जांच के लिए देशबंधु अस्पताल ले गई है। आज ही उन्हें कोर्ट में भी पेश किया जाएगा। गायत्री पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद एफआईआर दर्ज की गई थी।
गैंग रेप के आरोपी उप्र के पूर्व मंत्री गायत्री गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) दलजीत सिंह ने बताया कि प्रजापति को लखनऊ के हजरतगंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने कल ही प्रजापति के बेटे अनुराग और भतीजे सुरेंद्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दोनों पर आरोपियों को शरण देने का आरोप लगाया गया है।

 

मामले के तीन सह अभियुक्तों को भी कल लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया था। पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश ने बताया था कि सामूहिक बलात्कार के मामले में प्रजापति के साथ अभियुक्त बनाए गए अमरेंद्र उर्फ पिंटू, रूपेश्वर तथा विकास वर्मा को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, प्रजापति के गनर चंद्रपाल तथा कल पकड़े गये तीन अन्य समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। प्रजापति को आज पकड़ा गया। (एजेंसी)

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad