Advertisement

हरियाणा: अब कैदी चलाएंगे रेडियो स्टेशन, बनेंगे RJ, 3 जिलों से होगी शुरुआत

हरियाणा की जेलों में कैदी अपनी कला का प्रदर्शन कर हजारों कैदियों का मनोरंजन करेंगे। जेलों के अपने...
हरियाणा: अब कैदी चलाएंगे रेडियो स्टेशन, बनेंगे RJ, 3 जिलों से होगी शुरुआत

हरियाणा की जेलों में कैदी अपनी कला का प्रदर्शन कर हजारों कैदियों का मनोरंजन करेंगे। जेलों के अपने रेडियो स्टेशन से कैदी सूचनात्मक एंव मनोंरंजक कार्यक्रमों का प्रसारण करेंगे और इनके रेडियो जॉकी भी कैदी ही होंगे। जेल में स्थापित रेडियो स्टेशन से जेल की तमाम रचनात्मक गतिविधियों का प्रसारण भी इन रेडियो स्टेशन के जरिए जेलों में बंद अन्य कैदी श्रोताओं तक किया जाएगा। इस महीने पानीपत,अंबाला और फरीदाबाद की जेल से रेडियो स्टेशन शुरु हो जाएंगे जिसके लिए बतौर आरजे(रेडियो जॉकी)दो दर्जन कैदियों का चयन कर उन्हें प्रोफैशनल्स द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें फरीदाबाद जेल की 5 महिला कैदी भी शामिल हैं इसके अलावा पानीपत के 5, अंबाला के 6 और फरीदाबाद जेल में 10 कैदियों को आरजे की ट्रेनिंग भी दी जा चुकी है।

तिनका- तिनका फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. वर्तिका नंदा ने केदियों को आरजे की ट्रेनिंग दी है। कभी दूरदर्शन से जुड़ी वर्तिका नंदा ने इससे पहले यूपी की आगरा जेल में भी 2019 में रेडियो स्टेशन की शुरुआत की थी। वृतिका के मुताबिक जेल परिसर में रेडियो स्टेशन स्थापित किया जाएगा। बाहर के लोग इससे नहीं जुड़ सकेंगे। बैरक के बाहर लगे स्पीकर के जरिए रेडियो सुना जाएगा। इसमें रोज़ाना एक घंटे का कार्यक्रम होगा। हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला के मुताबिक जेलों में बंद कैदियों के लिए कैदियों द्वारा ही रेडियो स्टेशन की शुरुआत के अलावा खेलों में रुचि रखने वाले कैदियों के लिए समय पर समय पर तरह-तरह की प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं। हरियाणा की 19 जेलों में 3 सेंट्रल और 16 जिला जेल में 20 से अधिक कैदियों में 900 से अधिक महिला कैदी शामिल हैं।

जेल रेडियो की शुरुआत सबसे पहले 2013 में तिहाड़ जेल दिल्ली में हुई थी। 31 जुलाई 2019 को तिनका तिनका ने जिला जेल आगरा में जेल रेडियो की शुरुआत की थी। इधर चंडीगढ़ स्थित बुडैल सेंट्रल जेल के कैदियों द्वारा तैयार किए जा रहे फर्नीचर की बिक्री के लिए फर्नीचर मॉल स्थापित किया है। पंजाब की जेलों में बंद 36,000 से अधिक कैदियों द्वारा तैयार किए गए घरेलू उत्पादों की बिक्री मार्कफेड द्वारा की जा रही है। पंजाब के जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा के मुताबिक जेलों में लघु इकाइयां स्थापित की जा रही है और यहां तैयार किए जाने वाले खाद्य पदार्थों की बिक्री मार्कफेड के काउंटर्स की जा जाएगी इसके अलावा कई उत्पादों के निर्यात के लिए भी लाइसेंस को आवेदन किया गया है। हरियाणा की तर्ज पर पंजाब की जेलों में भी रेडियो स्टेशन स्थापित करने पर विचार किया जा रहा है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad