Advertisement

चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल के बाद फिल्‍म हीरोपंती के विलेन रांझा विक्रम सिंह फंसे

चेक बाउंस के मामले में सिने अभिनेत्री अमीषा पटेल के बाद रांझा विक्रम सिंह चर्चा में हैं। पिछले पखवारा...
चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल के बाद फिल्‍म हीरोपंती के विलेन रांझा विक्रम सिंह फंसे

चेक बाउंस के मामले में सिने अभिनेत्री अमीषा पटेल के बाद रांझा विक्रम सिंह चर्चा में हैं। पिछले पखवारा अमीषा पटेल को रांची के सिविल कोर्ट में सरेंडर करना पड़ा था। हालांकि रांझा विक्रम सिंह का मामला सिविल कोर्ट के मध्‍यस्‍थता केंद्र में चल रहा है। सुलह के मुद्दे पर सुनवाई हुई। दोनों पक्षों से समझौते की पेशकश की गई। हालांकि अभी कोई अंतिम नतीजा नहीं निकला है।

शिकायतकर्ता एनके झा के अनुसार रांझा विक्रम सिंह ने फिल्‍म फौजी कॉलिंग बनाने के लिए 2019 में 2.06 करोड़ रुपये लिये। पैसे वापस मांगने पर एक करोड़ का चेक दिया गया मगर वह बाउंस कर गया। इसके खिलाफ 2021 में ही मामला दर्ज कराया था। अदालत से समन के बाद रांझा विक्रम सिंह ने अग्रिम जमानत ले ली थी।

बता दें कि रांझा विक्रम बॉलीवुड के अलावा कई तेलगु और पंजाबी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। इधर बॉलीवुड की हिट फिल्म हीरोपंती में रांझा विक्रम ने विलेन का किरदार निभाया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad