Advertisement

हिमाचल में पारा गिरने से ठंड

लगातार बारिश और बाढ़ की वजह से मैदानी इलाकों के मौसम के मिजाज में तो फर्क आया ही है पहाड़ों पर हालत और खराब है।
हिमाचल में पारा गिरने से ठंड

हल्की ठंड शुरू हो चुकी है। इसी के साथ मैदानी इलाकों से हिमाचल की वादियों में काफी संख्या में पर्यटक मौसम का लुत्फ उठाने के लिए भी पहुंचने लगे हैं। यह कहा नहीं जा सकता कि यह लुत्फ कब तक लुत्फ रहता है।

 

मनाली में लगातार पर्यटकों का पहुंचना जारी है। सोलंग घाटी में एडवेंचर स्पोर्ट्स पैरा जंपिंग, पैरा सेलिंग, स्की, माउंटेन बाइकिंग शुरू हो चुके हैं। मनाली की वादियों में रंग-बिरंगे पैराशूट नजर आ रहे हैं। हर तरफ देखे जा सकते हैं। इसके अलावा रोप-वे और रोहतांग की बर्फ से ढकी पहाड़ियां पर्यटकों के लिए आकर्षण बनी हुई हैं।

 

हिमाचल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी ऐसा ही हाल है। बुधवार को कांगड़ा में तूफान आया। इससे कुछ जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें हैं, जिससे यातायात बाधित रहा। हालांकि इसमें किसी बड़े नुकसान और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। धर्मशाला, शिमला, मंडी, मनाली, चंबा में जमकर बारिश हो रही है। जबकि धौलाधार की पहाड़ियों और मनाली की पहाड़ियों पर हल्की बर्फबारी हुई।

बारिश और बर्फबारी से हिमाचल के तापमान में गिरावट आई है। कुल्लू में भी मौसम ऐसा ही है।

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad