Advertisement

बीएमसी के कमिश्नर का हुआ तबादला, प्रवीण परदेशी को हटाकर इकबाल सिंह को मिली जिम्मेदारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रशासनिक...
बीएमसी के कमिश्नर का हुआ तबादला, प्रवीण परदेशी को हटाकर इकबाल सिंह को मिली जिम्मेदारी

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव करते हुए बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कमिश्नर पद से प्रवीण परदेशी को हटाकर इकबाल सिंह चहल को नियुक्त किया गया है। प्रवीण परदेशी को शहरी विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव के पद पर ट्रांसफर किया गया है। बता दें, मुंबई में कोरोना से अब तक 437 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कोविड संक्रमितों की संख्या 11,394 है।

धारावी में अब तक 26 लोगों की मौत

मुंबई के धारावी स्लम क्षेत्र में कोरोना के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को कोविड-19 के 25 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या सिर्फ धारावी में 808 हो गई है। जबकि अब तक इस वायरस से 26 लोगों की मौत हो चुकी है।

पुणे में भी लगातार बढ़ रहे मामले

वहीं, पुणे में भी कोरोना के मामलों में वृद्धि हो रही है। शुक्रवार तक यहां कोरोना के 2129 मामलों की पुष्टि हो चुकी है जबकि 129 लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं। महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के कुल 17,974 मामले दर्ज किए गए हैं जिसमें से 694 लोगों की मौत हो चुकी है और राज्य में 13,979 एक्टिव केस हैं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad