Advertisement

जाट आंदोलनः दिल्ली-सोनीपन हाईवे जाम, आंदोलन जारी

दिल्ली के नजदीक हरियाणा के सोनीपत जिले में जाट आरक्षण आंदोलन अब भी जारी है। जाट आंदोलनकारी समुदाय मोर्चे पर डटे हुए हैं। रोहतक-पानीपत और दिल्ली- सोनीपत हाइवे जाम है। उपद्रवियों ने शहर में भी कई जगह तोड़ फोड़ और आग जनी की।
जाट आंदोलनः दिल्ली-सोनीपन हाईवे जाम, आंदोलन जारी

जाट आंदोलनकारियों ने रोहतक पानीपत हाइवे के साथ-साथ दिल्ली चंडीगढ़ एनएच-1 पर लडसोली गांव के पास दोबारा जाम लगा दिया। वही  सोनीपत नेशनल हाईवे-1  पर प्रदर्शनकारी और सेना में टकराव भी हुआ है। जहां प्रदर्शनकारियों ने कई बसों और गाड़ियों में  आग लगा दी है। सोनीपत जीटी रोड पर कमासपुर गांव में भी आंदोलनकारी डटे हुए है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad