Advertisement

झारखंडः भाजपा का हेमंत पर हमला; जल्द होंगे पूर्व सीएम, लालू की तरह जाते आते रहेंगे जेल

रांची। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रखंडों में सभा कर भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर हमला बोला।...
झारखंडः भाजपा का हेमंत पर हमला; जल्द होंगे पूर्व सीएम, लालू की तरह जाते आते रहेंगे जेल

रांची। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत प्रखंडों में सभा कर भाजपा नेताओं ने हेमंत सरकार पर हमला बोला। पूर्वी सिंहभूम के डुमरिया में सभा को संबोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत जल्द पूर्व सीएम कहलाएंगे तो गिरिडीह के गांडेय में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों के कारण हेमंत सोरेन राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की तरह जेल जाते आते रहेंगे।

भाजपा झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष सांसद दीपक प्रकाश ने पूर्वी सिंहभूम जिला के डुमरिया प्रखण्ड के आक्रोश मार्च में शामिल लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज झारखंड के इस सबसे पिछड़े प्रखण्ड में सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च में इतनी बड़ी संख्या में आप सभी अपनी आक्रोश ब्यक्त करने के लिए अपने घर से बाहर आये उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बहुत जल्द पूर्व मुख्यमंत्री कहलायेंगे।
हेमन्त सरकार की विफलताओं पर पर कहा कि राज्य की सरकार ने अपने मेनिफेस्टो में झूठे वादे करके राज्य की जनता को बरगला कर सत्ता हासिल की है। सत्ता में आते ही 5 लाख लोगों को रोजगार देंगे,अगर नही दे पाए तो स्नातकों को प्रति माह 5 हज़ार एवम स्नात्कोत्तरो को 7 हज़ार रुपए बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। किसानों के 2 लाख तक का लोन माफ किया जाएगा।किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी वादा किया था। सब वादा रहा। हद तो तब हो गयी जब भाजपा की पूर्व की सरकार के द्वारा राज्य के आदिवासी,पिछड़े को अनुबंध पर जो नौकरी दी गयी थी उसे भी छिनने का कार्य इस सरकार ने किया है।
दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमन्त सोरेन जी शायद आपको अपना वादा याद नही होगा लेकिन राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता को सब याद है। हेमंत सरकार ने भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड कायम किया है। एक जिला में एक हजार करोड़ का घोटाला उजागर हुआ है।
गांडेय में सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तरह जेल के अंदर और बाहर होते रहेंगे। लालू प्रसाद यादव भी सरकारी सम्पतियों की लूट की थी उसका नतीजा है कि आज बुढ़ापे में वो जेल में है। कभी बाहर आते है तो कभी अंदर जाते है। यही हस्र हेमन्त सोरेन के साथ भी होने वाली है।
मराण्डी ने हेमन्त सरकार के तीन साल के कार्यकाल में झारखण्ड में भ्रस्टाचार पर कहा कि जब से हेमन्त सोरेन की सरकार इस राज्य में बनी है तब से लेकर आज तक इस राज्य में विकास के काम ठप्प हैं। सरकारी अधिकारी हो या राज्य की पुलिस सभी मिलकर सरकार के संरक्षण में राज्य को लूटने में व्यस्त हैं। पुलिस का काम है अपराधियों को पकड़ना लेकिन यहां हो रहा है उसका उल्टा। पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है अगर कोई गरीब शिकायत करने जाता है तो उसके खिलाफ ही झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया जाता है। राज्य में कोयला,बालू,पत्थर की चोरी तो हो ही रही है अब तो यह भी देखा जा रहा है कि इनलोगो को अगर कोई जमीन पसंद आ जाता है तो उस जमीन को भी लूट ले रहे है। लूट की शिकायत डीसी, सीओ,एसपी तक नही सुन रहे।
आज राज्य में जंगलराज कायम है। चोरी,डकैती,लूट की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। विकास के काम ठप्प हैं।सड़के टूटी है, गांव में बिजली नही है,पानी नही है,स्कूल में शिक्षक नही है। मरांडी ने लोगों का आह्वान किया कि अगर आप सब राज्य को लूटने से बचाना चाहते है तो हेमन्त सरकार को हटाना ही अब एक मात्र रास्ता बचा है और मैं यही कहने आप सबके सामने आया हूं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad