Advertisement

झारखंड: पुलिस मुठभेड़ में पीएलएफआई का एरिया कमांडर मारा गया, चार जिलों में था सक्रिय

रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में पीएलएफआई (पीपुल्‍स...
झारखंड: पुलिस मुठभेड़ में पीएलएफआई का एरिया कमांडर मारा गया, चार जिलों में था सक्रिय

रांची के ठाकुरगांव थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पुलिस के साथ मुठभेड़ में पीएलएफआई (पीपुल्‍स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का एरिया कमांडर विशाल साहू मारा गया। रांची के साथ गुमला, लोहरदगा और सिमडेगा जिला में उसकी सक्रियता थी। अमन साहू गिरोह से भी उसकी निकटता थी। मौके से पुलिस ने कुछ हथियार और ग्रेनेड बरामद किया है।

रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक को खबर मिली की विशाल अपने दस्‍ते के साथ ठाकुरगांव के इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है। इस इनपुट पर झारखंड जगुआर और रांची पुलिस ने मामले की पड़ताल के लिए पहुंची तो उग्रवादियों की ओर फायरिंग शुरू हो गयी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विशाल मारा गया जबकि उसके दस्‍ते के चार-पांच लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागन में कामयाब रहे। विशाल के कुछ और साथियों को भी गोली लगने की खबर है। विशाल के खिलाफ करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।

हाल में रांची के रातू, बुढ़मू और ठाकुरगांव की कुछ घटनाओं में पुलिस को उसकी तलाश थी। ग्रामीण एसपी नौशाद आलम के अनुसार रात करीब 11.30 बजे मुठभेड़ हुई जिसमें विशाल मारा गया। रांची से सटा खूंटी जिला पीएलएफआई का गढ़ है, सुप्रीमो दिनेश गोप का ठिकाना भी। जबकि झारखंड के कई जिलों में इस संगठन का खौफ है।

बता दें कि आये दिन रांची के शहरी इलाकों में भी पीएलएफआई की ओर से कारोबारियों से रंगदारी वसूली, धमकी, विस्‍फोट की घटनाएं घटती रहती हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad