Advertisement

झारखंड: 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी 'कमांडर' मारा गया

झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित संगठन के आंतरिक झगड़े में एक भाकपा (माओवादी) 'कमांडर' मारा गया,...
झारखंड: 15 लाख रुपये का इनामी माओवादी 'कमांडर' मारा गया

झारखंड के लातेहार जिले में प्रतिबंधित संगठन के आंतरिक झगड़े में एक भाकपा (माओवादी) 'कमांडर' मारा गया, जिसके सिर पर 15 लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पलामू संभाग के 'जोनल कमांडर' छोटू खेरवार की मंगलवार रात छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमपाल जंगल में अन्य माओवादियों ने कथित तौर पर हत्या कर दी।

डीआईजी (पलामू रेंज) वाईएस रमेश ने बताया कि घटना की खबर मिलने के बाद पुलिस कर्मियों को शव बरामद करने के लिए दूरस्थ स्थान पर भेजा गया।

पुलिस ने बताया कि खेरवार कई आपराधिक मामलों में वांछित था। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad