Advertisement

केरलः बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ, सुषमा स्वराज ने कहा- फ्री में बदले जाएंगे खराब हुए पासपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ग्रस्त केरल के दो जिलों इड्डुकी और एर्नाकुलम का हवाई...
केरलः बाढ़ पीड़ितों से मिले राजनाथ, सुषमा स्वराज ने कहा- फ्री में बदले जाएंगे खराब हुए पासपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने बाढ़ग्रस्त केरल के दो जिलों इड्डुकी और एर्नाकुलम का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने कहा कि राज्य के हालात बहुत गंभीर हैं। केंद्रीय मंत्री ने राज्य सरकार को इस भीषण प्राकृतिक आपदा से मुकाबला करने के लिए केंद्रीय सहायता देने का आश्वासन दिया। गृह मंत्री राजनाथ ने वहां की भीषण स्थिति को देखकर तत्काल प्रभाव से 100 करोड़ की अतिरिक्त मदद का ऐलान किया।

इस बीच, इड्डुकी बांध में रविवार को जलस्तर और कम हो गया। हालांकि वहां पानी अभी भी 2,399.28 फीट है। शनिवार की सुबह से रविवार की सुबह तक इड्डुकी में 40 मिमी बारिश हुई है। हालांकि एर्नाकुलम और थ्रिसूर जैसे जिले अभी भी बाढ़ में डूबे हुए हैं। चूंकि यहां बांध के पांचों दरवाजे खोलकर करीब 7.50 लाख लीटर पानी पेरियार नदी में छोड़ दिया है। लिहाजा, थ्रिसूर और एर्नाकुलम जिले बाढ़ में डूब गए।

पीड़ितों के डैमेज पासपोर्टफ्री में बदले जाएंगे: सुषमा

विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए ट्वीट करते हुए कहा है कि, केरल बाढ़ पीड़ितों को उनके डैमेज पासपोर्ट बिना किसी फीस के बदले जाएंगे। केरल में आई इस भीषण बाढ़ में अब तक 33 लोग अपनी जान गवां चुके हैं जबकि 6 लोग लापता हैं।

बाढ़ पीड़ितों के लिए जारी है राहत और बचाव अभियान

बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 24 घंटे राहत-बचाव कार्य चलाया जा रहा है। भारतीय सेना ने बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित कन्नूर, वायनाड, कोझिकोड, इडुक्की और मल्लपुरम के क्षेत्र हैं। 40 से अधिक राहतकर्मियों की 10 टीमें 24 घंटे राहत-बचाव कार्य में जुटी हैं। गृह मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया मौजूदा हालात से निपटने के लिए एनडीआरएफ 14  टीमें लगी हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad