Advertisement

बिहार टॉपर घोटाला: लालू का भाजपा पर वार, बोले गिरिराज का करीबी है बच्चा राय

बिहार के चर्चित टॉपर घोटाले में मुख्य आरोपी बच्चा राय से निकटता के आरोपों का सामना कर रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने सोमवार को विरोधियों पर पलटवार किया। राजद प्रमुख और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से बच्चा राय की निकटता का आरोप लगाया।
बिहार टॉपर घोटाला: लालू का भाजपा पर वार, बोले गिरिराज का करीबी है बच्चा राय

राजद प्रमुख और राज्य के उपमुख्यमंत्री ने इस संबंध में एक फोटो जारी कर उनकी निकटता का आरोप लगाया। लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने उपमुख्यमंत्री के ट्विटर अकाउंट पर फोटोग्राफ जारी किया और भाजपा से सच्चाई बताने को कहा। उनके बेटे और उपमुख्यमंत्री ने भी नवादा से सांसद और केंद्रीय एमएसएमई राज्यमंत्री सिंह पर हमला किया। राजद सुप्रीमो ने अपने ट्वीट में कहा, इस पर भाजपा को क्या कहना है। याद कीजिए इस मंत्री के घर से करोड़ों रूपये जब्त किए गए थे, वह धन किसका था। तेजस्वी ने ट्वीट किया, मुख्य आरोपी बच्चा राय का केंद्रीय मंत्री से सौहार्दपूर्ण संबंध है जो टॉपर छात्रों को पुरस्कार बांटने के लिए नियमित रूप से उनके कॉलेज के समारोह में हिस्सा लेते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, संभवत: उनके उत्साहवर्द्धन से ही इस कॉलेज में सभी फर्जी काम होते हैं। ट्वीट में तेजस्वी ने आरोप लगाया, मोदी जी के मंत्री दोषी के साथ एक मेडिकल कॉलेज भी खोलना चाहते थे।

 

वैशाली जिले में विवादास्पद विशुन राय कॉलेज के सचिव सह प्रिंसिपल बच्चा राय को बिहार इंटरमीडिएट मेधा घोटाले का मुख्य आरोपी बताया जाता है जिसको लेकर देश भर में राज्य की काफी बदनामी हुई है। राय को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। कला और विज्ञान के विवादास्पद टॉपर रूबी राय और सौरभ श्रेष्ठ, बच्चा राय के कॉलेज के हैं। भाजपा बच्चा राय और लालू प्रसाद के बीच निकट संबंध के आरोप लगाती रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने आरोप लगाया कि बिहार चुनावों में राय ने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के लिए लालू से ज्यादा काम किया था। भाजपा पर लालू और तेजस्वी के हमले के बाद से बिहार की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad