Advertisement

भाजपा में शामिल हुए सपा से एमएलसी वीरेंद्र सिंह, 6 बार रह चुके हैं विधायक

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों का एक दूसरे दलों में आने-जाने का सिलसिला जारी है। इसी...
भाजपा में शामिल हुए सपा से एमएलसी वीरेंद्र सिंह, 6 बार रह चुके हैं विधायक

आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रत्याशियों का एक दूसरे दलों में आने-जाने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में एमएलसी वीरेंद्र सिंह ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) का दामन थाम लिया। समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह गूर्जर के बड़े नेता है।

भाजपा कार्यालय में आज वीरेंद्र सिंह को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पाण्डेय के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई। वीरेंद्र सिंह के साथ कुछ और लोगों ने भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

वीरेंद्र सिंह का पार्टी में स्वागत करने के साथ क्या बोले सीएम योगी

इस मौके पर योगी ने कहा, 'मैं भाजपा परिवार में प्रदेश के शासन के पूर्व मंत्री और 6 बार विधायक रहे एमएलसी चौधरी वीरेंद्र सिंह का हृदय से स्वागत करता हूं। उनके साथ ही भाजपा में शामिल होने वाले मनीष चौहान और हरविंदर चौहान जो जिला पंचायत सदस्य हैं, उनका भी भाजपा परिवार में स्वागत है। जो व्यक्ति एक भारत, श्रेष्ठ भारत के रूप में देश को देखना चाहता है वह भाजपा के साथ है। चौधरी की एक अलग प्रतिष्ठा है। इनके आने से भाजपा को और मजबूती मिलेगी।

छह बार विधायक रहे वीरेंद्र सिंह

माना जा रहा है कि समाजवादी पार्टी से विधान परिषद सदस्य वीरेंद्र सिंह के भाजपा में शामिल होने से कैराना तथा बागपत में पार्टी को बड़ी मदद मिलेगी। वीरेंद्र सिंह छह बार विधायक तथा एक बार मुलायम सिंह यादव सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं।

एमएलसी वीरेंद्र सिंह का गांव जसाला शामली विधानसभा क्षेत्र में आता है। कैराना लोकसभा उप चुनाव में भाजपा के वोट बैंक में सेंधमारी और सपा के प्रति वफादारी के चलते पार्टी सुप्रीमो ने पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह गुर्जर को एमएलसी प्रत्याशियों की सूची में शामिल किया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad