Advertisement

मध्यप्रदेश: भाजपा के नेता राम मंदिर चंदे के पैसे से शराब पी रहे, कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का राम मंदिर निर्माण के चंदे को...
मध्यप्रदेश: भाजपा के नेता राम मंदिर चंदे के पैसे से शराब पी रहे, कांग्रेस विधायक का बड़ा आरोप

मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ से कांग्रेस विधायक कांतिलाल भूरिया का राम मंदिर निर्माण के चंदे को लेकर विवादिन बयान सामने आया है। उनका कहना है कि भाजपा के छुटभैया नेता राम के नाम पर जबरन चंदा वसूली कर रहे है। सुबह से भाजपा की टोलियां चंदा वसूली के लिए निकल जाती हैं और शाम को उसी से नदी किनारे जाकर दारू पी जाते हैं। इसके बाद वे भाजपा के निशाने पर आ गये। भाजपा विधायक और प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने स्पष्ट किया कि सारा चंदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर हो रहा है।

बयान पर सियासी बवाल बढ़ता देख भूरिया ने सफाई दी कि भगवान राम सबके हैं। सभी को आस्था अनुसार चंदा देना चाहिए, लेकिन मेरा सवाल यह है कि पिछली बार जो चंदा एकत्रित हुआ था, उसका हिसाब दें। शाम को पार्टी करने वाली बात तो लोग कह रहे हैं।

पेटलावद में कांग्रेस के प्रदर्शन में भूरिया ने कहा था कि हजारों करोड़ रुपए उस समय एकत्रित हुआ था। उसका हिसाब नहीं दे रहे हैं। वे रुपए मंदिर के ट्रस्ट में सीधे जमा करें। वो पैसा कहां गया, भाजपा दबा कर बैठी हैं। अब भाजपा के छुटभैय्या नेता फिर घर-घर जाकर पैसा एकत्रित कर रहे हैं। कह रहे हैं, मंदिर बनाना है, मंदिर बनाना है। सुबह रुपए एकत्रित कर रहे हैं। शाम को नदी में जाकर दारू पी रहे हैं और भगवान का मंदिर बनाने की बात कह रहे हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad