Advertisement

मध्य प्रदेश में पूर्व BJP विधायक ने CM शिवराज के जन्मदिन पर थामा कांग्रेस का हाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 59वें जन्मदिन के जश्न का माहौल कल तब फीका पड़ गया, जब रीवा...
मध्य प्रदेश में पूर्व BJP विधायक ने CM शिवराज के जन्मदिन पर थामा कांग्रेस का हाथ

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के 59वें जन्मदिन के जश्न का माहौल कल तब फीका पड़ गया, जब रीवा जिला पंचायत अध्यक्ष एवं BJP के पूर्व विधायक अभय मिश्रा ने पार्टी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ थाम लिया।

अभय  इस वर्ष के अंत तक होने जा रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते है। कांग्रेस पार्टी से उम्मीदवार घोषित होने पर अभय शिवराज सिंह चौहान सरकार के कैबिनेट मंत्री और रीवांचल के कदावर नेता राजेंद्र शुक्ला के खिलाफ चुनाव मैदान में उतर सकते हैं।

रीवा जिले के सिमरिया से बीजेपी विधायक नीमल मिश्रा के पति अभय ने पार्टी कि सदस्यता प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी और पार्टी के महासचिव दीपक बाबरिया और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव के सामने कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में सोमवार को ग्रहण की। अभय भाजपा के टिकट पर सेमरिया से विधायक चुने गए थे। 

माना जा रहा है कि अभय को प्रदेश के उद्योग एवं खनिज मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने दरकिनार कर रखा था। अभय का आरोप है कि रीवा जिले के बीजेपी को एक व्यक्ति के बंधक बना रखा है।

आपको बता दें कि  28 फरवरी को मुंगावली एवं कोलारस विधानसभा उपचुनाव में हार के बाद से बीजेपी में अंतर्कलह शुरू हो गई है। संघ एवं बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा सत्ता और संगठन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर और मंत्री सरताज सिंह  ने  सरकार और सगठन को कठघरे में खड़ा किया।  

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad