Advertisement

मध्य प्रदेश: बालाघाट के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मृतकों की संख्या हुई 25

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के भाटन गांव में दर्दनाक घटना सामने आई है। बुधवार को एक पटाखा फैक्टरी में भीषण आग लग जाने के कारण 25 श्रमिकों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए।
मध्य प्रदेश: बालाघाट के पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, मृतकों की संख्या हुई 25

जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर शहर के कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। दोपहर करीब 3 बजे इस फैक्टरी में आग लगी। प्रशासन ने कल देर शाम तक 21 मौतों की पुष्टि की है। वीं करीब 20 लोग लापता हैं। जिला कलेक्टर भारत यादव ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि मलबे में अभी भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है।

सभी पीड़ित मजदूर..

जिला कलेक्टर के मुताबिक हादसे के सभी पीड़ित फैक्टरी के मजदूर हैं। और आग उस वक्त लगी, जब फैक्टरी में काम चल रहा था। उन्होंने कहा कि आग किस वजह से लगी, यह तुरंत साफ नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।

फैक्ट्री मालिक फरार

बताया गया कि बिना पुख्ता इंतजाम के संचालित हो रही यह फैक्ट्री इतने बड़े हादसे का कारण बन गई। फैक्ट्री के संचालक को केवल 100 क्विंटल बारूद रखने और पटाखा बनाने की अनुमति थी। इस घटना के बाद से फैक्ट्री का मालिक रज्जू वारिस फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

मुआवजे की घोषणा

प्रशासन ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए की राहत राशि देने की घोषणा की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad