Advertisement

महाराष्ट्र: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 10...
महाराष्ट्र: निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर में 10 लोगों की मौत, सीएम शिंदे ने दिए जांच के आदेश

महाराष्ट्र में नासिक-अहमदनगर राजमार्ग पर शुक्रवार को सुबह एक निजी बस और ट्रक के बीच टक्कर होने से 10 लोगों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए इसकी जांच के आदेश दिए हैं।

 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक निजी लग्ज़री बस ठाणे जिले के अंबरनाथ से अहमदनगर जिले के शिरडी जा रही थी।उन्होंने बताया कि हादसा मुंबई से करीब 180 किलोमीटर दूर नासिक की सिन्नार तहसील में पठारे शिवर के पास सुबह करीब सात बजे हुआ।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मरने वालों में सात महिलाएं, दो बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। घायलों को सिन्नार के ग्रामीण अस्पताल और यशवंत अस्पताल ले जाया गया।

 

अधिकारियों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे मृतक संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है।

 

मुख्यमंत्री शिंदे ने घटना पर दुख व्यक्त किया और प्रत्येक मृतक के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की आर्थिक मदद देने की घोषणा की. उनके कार्यालय के एक बयान में कहा गया है कि सरकार घायल व्यक्तियों के इलाज का खर्च वहन करेगी।

शिंदे ने नासिक के संभागीय आयुक्त से बात की और उन्हें घायलों को इलाज के लिए तुरंत नासिक और शिरडी ले जाने और दुर्घटना के कारणों की जांच करने को कहा।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad