Advertisement

महाराष्ट्र निकाय चुनाव: तीसरे चरण में कांग्रेस को 122, भाजपा को 116 सीटें

विपक्षी कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटें जीतीं और आठ नगरपालिका अध्यक्ष पद हासिल किए जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के खाते में 116 सीटें गईं।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव: तीसरे चरण में कांग्रेस को 122, भाजपा को 116 सीटें

तीसरे चरण के चुनाव के तहत औरंगाबाद, नांदेड़, भंडारा और गढ़चिरौली जिलों के 19 नगरपालिका परिषदों और दो नगर पंचायतों के लिए कल मतदान हुआ जिनके नतीजे आज घोषित किए गए। भाजपा ने कुल मिलाकर अब तक सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं। तीसरे चरण की 116 सीटों के साथ तीन चरणों में उसके पार्षदों की संख्या बढ़कर 1061 हो गयी। सत्तारूढ़ पार्टी ने तीसरे चरण में आठ नगरपालिका परिषद अध्यक्ष के चुनाव भी जीते जिसके साथ उसके पार्षद अध्यक्षों की संख्या बढ़कर 64 हो गई।

तीन चरणों की समाप्ति पर भाजपा अब भी सबसे बड़ी पार्टी बनी हुई है जबकि 894 सीटों के साथ कांग्रेस दूसरे, 786 सीटों के साथ राकांपा तीसरे और 598 सीटों के साथ शिवसेना चौथे स्थान पर है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad