Advertisement

महाराष्ट्र की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

महाराष्ट्र के पालघर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार देर रात तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। इस...
महाराष्ट्र की फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन की मौत, दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद

महाराष्ट्र के पालघर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार देर रात तेज धमाके के साथ भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन लोग झुलस गए जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

ये हादसा महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट कॉर्पोरेशन (MIDC) परिसर में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में हुआ है, जिसमें अभी भी कई कर्मचारियों के फंसे होने की आशंका है। इस धमाके में तीन मजदूरों की मौत हो गई है। फैक्ट्री के एक दर्जन मजूदरों के जख्मी हो गए हैं।

#UPDATE Palghar Factory Fire: Death toll rises to three. #Maharashtra pic.twitter.com/1O1XvQxXYe
— ANI (@ANI) March 9, 2018

आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर लगभग सात दमकल गाड़ियां पहुंची हैं। राहत और बचाव का कार्य जारी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 3 पड़ोसी फक्ट्रियों तक आग फैल चुकी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पालघर के पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ सिंह ने बताया कि बॉयसर औद्योगिक एस्टेट में एक बॉयलर में विस्फोट के बाद आग लग गई। उन्होंने कहा कि हमारी टीम फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंच गई है।

उन्होंने बताया कि आग कंपनी के आस-पास के अन्य कंपनियों में फैल गई है। इन कंपनियों में रासायनिक ड्रम हैं, जिसके कारण आग फैल रही है। एक अन्य अधिकारी ने कहा कि आग अग्निशमन गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू हो गया है। आग पर काबू पाने का काम अभी भी जारी है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad