Advertisement

महाराष्ट्र होगा "अनलॉक", 5 स्तर का बना प्लान, लेकिन मुंबई के लिए करना होगा इंतजार

देश में अब कोरोना के नए आंकड़ों में कमी आ रही है। कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है।...
महाराष्ट्र होगा

देश में अब कोरोना के नए आंकड़ों में कमी आ रही है। कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लेकिन, दूसरी लहर के साथ-साथ अब तीसरी लहर की आहट ने राज्य सरकारों को चौकन्ना कर दिया है। सबसे ज्यादा कोरोना से पीड़ित राज्य महाराष्ट्र भी अनलॉक की राह पर है। लेकिन, एहतियातन धीर-धीरे प्रतिबंधों को हटाया जाएगा। ठाकरे सरकार ने 5 स्तर पर लॉकडाउन को हटाने का निर्णय लिया है। 

राजधानी मुंबई को अभी और इंतजार करना होगा। अनलॉक पर फैसला 15 जून के बाद लिया जाएगा। आपदा प्रबंधन मंत्री ने कहा है कि राज्य को पांच स्तर पर अनलॉक किया जाएगा। महाराष्ट्र के नासिक, जलगांव, औरंगाबाद समेत कई जिले पहले चरण के तहत आते हैं।

आपदा प्रबंधन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने गुरूवार को कहा है कि पहले चरण में आने वाले जिलों में सभी गतिविधियां समान रूप से जारी कर दी जाएंगी। पूरी तरह से अनलॉक कर दिया जाएगा। जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 5 फीसदी से कम है और अस्पतालों में बेड्स की उपलब्धता 25 फीसदी से अधिक है। वहां, पूरी तरह से अनलॉक किया जाएगा। सभी तरह की छूट सामान्य दिनों की तरह रहेगी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad