पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना कल उस समय हुई जब महिलाएं ब्रमनगरम से अपने एक रिश्तेदार के घर जा रही थीं। करीब चार लोगों ने उनका अपहरण कर लिया और उन्हें एक अनजान स्थान पर ले गए।
उन्होंने बताया कि इसके बाद उन लोगों ने महिलाओं से सामूहिक बलात्कार किया। जब एक महिला ने विरोध किया तो उसे इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरी महिला पर भी हमला किया गया जिससे वह बेहोश हो गई।
पुलिस ने बताया कि आरोपी भागने में सफल हो गए। होश में आने पर महिला अपने घर गई और घटना के बारे में जानकारी दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जो घटनास्थल पर पहुंची और शव बरामद कर लिया। दोषियों को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
 
                                                 
                             
                                                 
                                                 
                                                 
			 
                     
                    