Advertisement

मथुरा पुलिस का नया रूप, यूनिफॉर्म पर होगा कृष्ण के लोगो वाला बैज

हाल ही में वृंदावन को पवित्र धार्मिक स्थल घोषित करने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार मुथरा पुलिस को नई...
मथुरा पुलिस का नया रूप, यूनिफॉर्म पर होगा कृष्ण के लोगो वाला बैज

हाल ही में वृंदावन को पवित्र धार्मिक स्थल घोषित करने के बाद अब उत्तर प्रदेश सरकार मुथरा पुलिस को नई यूनिफॉर्म देने जा रही है। इस नई यूनिफॉर्म के कंधे पर भगवान कृष्ण की फोटो लगा बैज होगा। इस लोगो में कृष्ण के फोटो के साथ पर्यटन पुलिस भी लिखा होगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, मथुरा पुलिस को नई वर्दी मिलने वाली है, जिसमें कंधे पर लगे बैज में कृष्ण की फोटो होगी और टूरिज्म पुलिस भी लिखा होगा। हालांकि पुलिसकर्मियों को अपने सामान्य रैंक के बैज भी पहनने होंगे.

मथुरा के एसएसपी स्वप्निल मनगेन ने बताया कि रैंक के हिसाब से पुलिसवाले बिल्ला लगाएंगे। इस लोगो को मथुरा पुलिस की यूनिफॉर्म में शामिल करने का उद्देश्य उन्हें और ज्यादा टूरिस्ट फ्रेंडली बनाना है। जिस तरह आगरा ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है उसी तरह मथुरा बांके बिहारी मंदिर के लिए जाना जाता है। इस तरह का लोगो पुलिस को विशेष पहचान देगा।

कांग्रेस ने की आलोचना

पूर्व डीजीपी बृजलाल ने बताया कि इस तरह के लोगो को अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। ऐसा हुआ तो यूपी पुलिस की धर्मनिरपेक्ष छवि खराब होगी। कांग्रेस के प्रवक्ता विवेक बंसल ने कहा कि भारत एक धर्मनिरपेक्ष देश है। सरकार को किसी एक धर्म का प्रचार और संरक्षण नहीं देना चाहिए। इस तरह का लोगो संविधान के खिलाफ है।

कांग्रेस आगरा के अध्यक्ष हाजी जमिलुद्दीन कुरैशी ने कहा कि इस तरह के लोगो पर उन्हें आपत्ति है। हालांकि बीजेपी के एक सदस्य ने कहा कि कृष्ण की फोटो के साथ अगर मथुरा पुलिस को लोगो दिया जा रहा है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। हर किसी को पता है कि मथुरा वृंदावन कृष्ण की जन्मस्थली है और उनसे जुड़ी है। ऐसे में भगवान की तस्वीर वाले लोगो पर आपत्ति क्यों?

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad