Advertisement

झारखंड के चतरा में गैंगरेप के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया,14 गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। यह घटना शुक्रवार...
झारखंड के चतरा में गैंगरेप के बाद नाबालिग को जिंदा जलाया,14 गिरफ्तार

झारखंड के चतरा जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। यह घटना शुक्रवार की है। ईटखोरी थाना इलाके के राजा केंदुआ गांव में इस वारदात को अंजाम दिया गया। समाचार एजेंसी एनएनआइ के अनुसार इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अभी इस घटना का मुख्य आरोपी धानू भुइंया गिरफ्तार नहीं हुआ है। पुलिस उसके और अन्य छह की तलाश के लिए जोरदार अभियान चला रही है।

लड़की के परिजनों के अनुसार लड़की के साथ गैंपरेप की शिकायत पंचायत से की गई थी। झारखंड पुलिस के आइजी आशीष बत्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि ग्राम पंचायत ने आरोपी पर 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद आरोपी अपने कुछ मित्रों के साथ लड़की के घर गया और घर में आग लगा दी। लड़की की मौत इसी आग में जलकर हो गई। उन्होंने बताया कि अभी तक इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 


इस बीच, मुख्यमंत्री रघुवर दास ने ट्वीट कर कहा कि चतरा में हुई हृदयविदारक घटना से वे काफी आहत हैं। उन्होंने कहा कि सभ्य समाज में इस तरह की बर्बरता का कोई स्थान नहीं है। प्रशासन को दोषियों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

दूसरी ओर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने कहा कि रघुवर सरकार के आने के बाद से महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ गई हैं और सरकार कुछ नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि वे लोगों को भ्रमित करने के लिए बड़ी रैलियां कर रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि महिलाएं दिन में भी घर से निकलने में डरने लगी हैं।


अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad