Advertisement

भारत की पहली बुलेट ट्रेन की आई झलक, ये है तैयारी

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नए साल से पहले एक बड़ी खबर आई है।...
भारत की पहली बुलेट ट्रेन की आई झलक, ये है तैयारी

मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का इंतजार कर रहे लोगों के लिए नए साल से पहले एक बड़ी खबर आई है। भारत में जापान के दूतावास ने E5 सीरीज शिंकानसेन बुलेट ट्रेन की कुछ तस्वीरें पब्लिक डोमेन में साझा की हैं। ये में बुलेट ट्रेन की पहली झलक है। यह बुलेट ट्रेन चलने चलने के बाद मुंबई और अहमदाबाद के बीच की दूरी केवल 2 घंटे में पूरी हो जाएगी। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को  2023 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। भारत की पहली बुलेट ट्रेन 500 किमी से अधिक की दूरी तय करते हुए मुंबई- अहमदाबाद के बीच चलेगी। बुलेट ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की औसत गति से चलेगी, जिसकी अधिकतम गति 350 किमी प्रति घंटा होगी।

14 सितंबर 2017 को पीएम मोदी और शिंजो आबे ने देश की पहली बुलेट-ट्रेन परियोजना का ऐलान किया था। इस तरह भारत ताइवान के बाद जापान की प्रतिष्ठित 'शिंकानसेन' बुलेट-ट्रेन तकनीक खरीदने वाला पहला देश बन गया। टोक्यो ने परियोजना लागत का लगभग 80 प्रतिशत 88,000 करोड़ रुपये का ऋण देने की सहमति दी थी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad