Advertisement

राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस, नाइजीरियन महिला संक्रमित; देश में अब तक 13 मामले

देश में कोरोना वायरस के साथ मंकीपॉक्स का भी कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में एक और मामला सामने आया है।...
राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का एक और केस, नाइजीरियन महिला संक्रमित; देश में अब तक 13 मामले

देश में कोरोना वायरस के साथ मंकीपॉक्स का भी कहर जारी है। राजधानी दिल्ली में एक और मामला सामने आया है। राजधानी में नाइजीरिया की एक महिला संक्रमित पाई गई है। सूत्रों ने इस खबर की जानकारी दी है।

महिला को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि अब तक यह शहर में इस संक्रमण का आठवां और देश में 13वां मामला है।

वहीं,  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, 1  जनवरी 2022 से 14 सितंबर तक दुनियाभर के 103 देशों में मंकीपॉक्स के मामले मिल चुके हैं। इतना ही नहीं अब तक 59,147 केस मिल चुके हैं। वहीं, इससे अब तक 22 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं।

क्या है मंकीपॉक्स

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, इंसानों में मंकीपॉक्स का पहला मामला 1970 में सामने आया था. तब कॉन्गो के रहने वाले एक 9 महीने के बच्चे में ये संक्रमण मिला था। 1970 के बाद 11 अफ्रीकी देशों में इंसानों के मंकीपॉक्स से संक्रमित होने के मामले सामने आए थे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad