Advertisement

सैनिक स्कूलों में 2021-2022 से लागू होगा ओबीसी आरक्षण, 27 प्रतिशत सीटें होंगी आरक्षित

सैनिक स्कूलों में एडमिशन चाहने वाले कई स्टूडेंट्स व उनके पैरेंट्स के लिए अच्छी खबर है। अब सैनिक...
सैनिक स्कूलों में 2021-2022 से लागू होगा ओबीसी आरक्षण, 27 प्रतिशत सीटें होंगी आरक्षित

सैनिक स्कूलों में एडमिशन चाहने वाले कई स्टूडेंट्स व उनके पैरेंट्स के लिए अच्छी खबर है। अब सैनिक स्कूलों में भी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण लागू होगा। भारत सरकार के रक्षा सचिव अजय कुमार ने इस संबंध में घोषणा की है।

अजय कुमार ने ट्वीट के जरिए बताया है कि सैनिक स्कूलों में भी ओबीसी वर्ग के स्टूडेंट्स को 27 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। शैक्षणिक सत्र 2021-22 से इसे लागू किया जा रहा है। इस संबंध में सभी सैनिक स्कूलों के प्राचार्यों को आदेश का सर्कुलर भेज दिया गया है।

रक्षा सचिव ने ट्विटर पर सर्कुलर की फोटो भी शेयर की है, जिसमें बताया है कि सैनिक स्कूलों में 67 फीसदी सीटें उस राज्य या केंद्रशासित प्रदेश के स्टूडेंट्स के लिए आरक्षित होती हैं जहां वह स्कूल स्थित होता है। शेष 33 फीसदी पर अन्य राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स का एडमिशन होता है। इसके लिए दो लिस्ट तैयार होती है- ए और बी। अब हर लिस्ट में 15 फीसदी सीटें अनुसूचित जाती के लिए, 7.5 फीसदी अनुसूचित जनजाति के लिए और 27 फीसदी सीटें ओबीसी वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर) के लिए आरक्षित रहेंगी।

गौरतलब है कि वर्तमान में देश में कुल 33 सैनिक स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनका संचालन रक्षा मंत्रालय के अधीन सैनिक स्कूल्स सोसायटी द्वारा किया जाता है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad