Advertisement

यूपी के बस्ती में निर्माणाधीन पुल गिरा, 4 घायल, सपा ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाईवे 28 पर शनिवार सुबह आठ बजे निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया। सुबह...
यूपी के बस्ती में निर्माणाधीन पुल गिरा, 4 घायल, सपा ने उठाए सवाल

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में नेशनल हाईवे 28 पर शनिवार सुबह आठ बजे निर्माणाधीन ओवरब्रिज गिर गया। सुबह का समय होने के कारण ट्रैफिक कम था। इस घटना में 4 लोग घायल हो हुए हैं। समाजवादी पार्टी ने इसे लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है।

बस्ती जिले के फुटहिया नगर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 28 पर हादसा हुआ। ओवरब्रिज का कार्य करीब 60 फीसदी से अधिक पूरा हो चुका था। हादसे को लेकर दो बातें बताई जा रही हैं। पहली, बारिश के कारण पिलर की मिट्टी धंस गई और दूसरी, दो ओवरब्रिजों को कनेक्ट करने के लिए सटरिंग खोला जा रहा था। इसी दौरान ओवरब्रिज गिर गया। फिलहाल मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। बस्ती जिले में नेशनल हाईवे 28 पर ओवरब्रिज गिरने की सूचना स्थानीय जिला प्रशासन को तत्काल राहत कार्य शुरू कराने और यातायात के सुचारू संचालन के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश में ओवरब्रिज के गिरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। कुछ समय पूर्व वाराणसी जिले में ओवरब्रिज का बीम गिरने से करीब 15 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें सेतु निगम के सात इंजीनियरों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। पुलिस ने सातों इंजीनियरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में सेतू निगम के इंजीनियर्स ने गिरफ्तार आरोपियों को रिहा नहीं करने पर काम ठप करने और सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad