Advertisement

चिल्का झील के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ाने पर पूर्व बीजेडी सांसद जय पांडा का हेलीकॉप्टर जब्त

ओड़ीशा की चिल्का झील के ऊपर नो फ्लाई जोन में हेलीकॉप्टर उड़ाने के कारण ओड़ीशा के केंद्रपाड़ा से पूर्व...
चिल्का झील के ऊपर हेलीकॉप्टर उड़ाने पर पूर्व बीजेडी सांसद जय पांडा का हेलीकॉप्टर जब्त

ओड़ीशा की चिल्का झील के ऊपर नो फ्लाई जोन में हेलीकॉप्टर उड़ाने के कारण ओड़ीशा के केंद्रपाड़ा से पूर्व सांसद बैयजयंत जय पा़ंडा का हेलीकॉप्टर जब्त कर लिया गया है। वहीं बैजयंत जय पांडा ने इस घटना को उन्हें ‘रोकने वाली’ कार्रवाई बताया।

यह घटना सोमवार की है जिसमें बैजयंत जय पांडा का कहना है कि वे असहाल लोगों की मदद करने के लिए जा रहे थे। पुलिस की एफआईआर के अनुसार चील झील के ऊपर प्रतिबंधित नो फ्लाई जोन में हेलीकॉप्टर सीज किया गया है।

बैजयंत जय पांडा ने इस घटना को बदले की शर्मनाक कार्रवाई बताया। उनके अनुसार एफआईआर में जिस समय का उल्लेख किया गया है उस समय वे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर के साथ खड़े थे। जय पांडा का कहना है कि पुलिस को उन पर कार्रवाई करने के लिए ‘ऊपर’ से आदेश मिले थे।

Latest
> A local cop from Puri has come to Bhubaneswar airport & "seized" the hangar & the helicopter i fly
> Clearly, facts have no bearing, & cops privately admit "orders from 3rd floor"
> Brazen attempt to handicap my movement around Odisha, but they cant stop me#JaiJagannath https://t.co/8P4t3aLUJ6
— Baijayant Jay Panda (@PandaJay) September 17, 2018

बैजयंत जय पांडा को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बीजू जनता दल से निकाला जा चुका है। इसके बाद जय पांडा ने स्वयं लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इससे पहले साल 2000 से 2009 तक वे राज्यसभा सदस्य रहे हैं।

विकीपीडिया के अनुसार चिल्का झील उड़ीसा प्रदेश के समुद्री अप्रवाही जल में बनी एक झील है। यह भारत की सबसे बड़ी एवं विश्व की दूसरी सबसे बड़ी समुद्री झील है। इसको चिलिका झील के नाम से भी जाना जाता है। यह एक अनूप है एवं उड़ीसा के तटीय भाग में नाशपाती की आकृति में पुरी जिले में स्थित है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad