Advertisement

राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिक्किम के लोगों को उनके...
राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर दी बधाई

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर बधाई दी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि राज्य ने प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाते हुए सतत विकास के बेहतरीन उदाहरण पेश किए हैं।

उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "मैं सिक्किम के सभी निवासियों को समृद्धि और खुशहाली से भरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

गौरतलब है कि 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वाँ राज्य बना था। 18वीं शताब्दी में नामग्याल राजवंश ने सिक्किम राज्य का गठन किया। यह चोग्याल राजतंत्र द्वारा शासित था, जो बौद्ध पुजारी-राजाओं से बना था। 

राष्ट्रपति ने लिखा, "सिक्किम के लोगों को राज्य दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। सिक्किम अपनी असीम प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और अपने लोगों की गर्मजोशी के लिए व्यापक रूप से प्रशंसित है। भारत के सबसे अधिक पर्यावरण के प्रति जागरूक राज्यों में से एक के रूप में, सिक्किम ने प्रकृति के साथ सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व को प्रदर्शित करते हुए सतत विकास के उल्लेखनीय उदाहरण स्थापित किए हैं।"

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सिक्किम के लोगों को उसके राज्य दिवस पर बधाई दी तथा विभिन्न क्षेत्रों में की गई प्रगति की सराहना की।

उन्होंने एक्स पर कहा, "सिक्किम के लोगों को उनके राज्य दिवस पर हार्दिक बधाई! इस साल, यह अवसर और भी खास है क्योंकि हम सिक्किम के राज्य बनने की 50वीं वर्षगांठ मना रहे हैं!" 

उन्होंने आगे कहा, "सिक्किम शांत सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं और मेहनती लोगों से जुड़ा हुआ है। इसने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है। इस खूबसूरत राज्य के लोग समृद्ध होते रहें।"

1947 में देश की आजादी के बाद भारतीय संघ के तहत संरक्षित राज्य का दर्जा प्राप्त करने वाला सिक्किम 1975 में जनमत संग्रह के बाद भारतीय राज्य बन गया और तब से उत्तर पूर्वी क्षेत्र ने विभिन्न सामाजिक-आर्थिक विकास मापदंडों पर तेजी से प्रगति की है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad