Advertisement

दिन भर की मशक्कत के बाद मृतक किसानों के परिजनों से मिले राहुल गांधी

मध्यप्रदेश-राजस्थान बॉर्डर पर राहुल गांधी ने मंदसौर गोलीकांड में मारे गए किसानों के परिजनों से मुलाकात की। जैसे ही राहुल गांधी वहां पहुंचे किसानों के परिजन उनके गले मिलकर रोने लगे। इसके बाद राहुल भी काफी भावुक नजर आए।
दिन भर की मशक्कत के बाद मृतक किसानों के परिजनों से मिले राहुल गांधी

मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि " मैं इस घटना कि निंदा करता हूं। मैं किसानों के साथ हूं और उन्हें इस बात का भरोसा दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस पार्टी उनके साथ है। हम केंद्र से मांग करते हैं कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। हम इस मुद्दे को संसद में उठाएंगे।" राहुल ने कहा," प्रधानमंत्री मोदी ने संपन्न लोगों के लोन माफ किए हैं  वे किसानों के लोन माफ नहीं करना चाहते हैं।"

राहुल गांधी ने कहा कि उनकी लगातार मांग के चलते ही उत्तरप्रदेश सरकार ने किसानों के लोन माफ किए हैं। इसलिए वे मध्यप्रदेश के किसानों के कर्ज माफ करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मारे गए किसानों को शहीद का दर्जा देने की मांग का समर्थन करेगी।


इसके पहले राहुल गांधी को मध्यप्रदेश मे निमच में गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में उन्हें जमानत दे दी गई।  

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने अवसरवादी राजनीति करने के लिए राहुल की अलोचना की।  भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने मीडिया से कहा कि राहुल गांधी सीन क्रीयेट कर रहे हैं और राजनीतिक पर्यटन कर रहे हैं।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad