Advertisement

कर्नाटक चुनाव: मंदिर दर्शन के बाद अब दरगाह पहुंचे राहुल, चढ़ाई फूलों की चादर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान...
कर्नाटक चुनाव: मंदिर दर्शन के बाद अब दरगाह पहुंचे राहुल, चढ़ाई फूलों की चादर

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी कर्नाटक में अप्रैल-मई में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में पूरी तरह जुट गए हैं। राहुल के कर्नाटक दौरे का आज तीसरा दिन है और बीते दो दिनों में मंदिर दर्शन के बाद सोमवार को दरगाह पहुंचे।

राहुल गांधी सोमवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया के साथ रायचूर से गुंज सर्कल के दरगाह गए। वहां राहुल ने चादर चढ़ाई और दुआ मांगी।


कर्नाटक से पहले राहुल गांधी ने गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान 'सॉफ्ट हिंदुत्‍व' के रास्ते पर चलते हुए कई मंदिरों के दर्शन किए थे। इस बार कर्नाटक चुनाव के मद्देनजर भी ऐसा ही किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार और रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष ने कर्नाटक के दो प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन-पूजन किए थे।

रविवार को कोप्पल में जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने कहा, अगर सचिन तेंदुलकर विकेट कीपर की ओर देखकर बैटिंग करते तो क्या वह एक रन भी बना पाते? हमारे प्रधानमंत्री ऐसे क्रिकेटर हैं, जो विकेटकीपर की ओर देखते हैं और उन्हें यह मालूम नहीं होता है कि गेंद कहां से आ रही है।

राहुल का आज का कार्यक्रम

-सोमवार को सुबह साढ़े 11 बजे राहुल गांधी गब्बूर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

-दोपहर 12:15 बजे कांग्रेस अध्यक्ष रायचूर के देवदुर्ग में जनजाति समुदाय की एक रैली में भाषण देंगे।

-1:50 बजे राहुल शाहपुर शहर और यदागिरि के लिए रवाना हो जाएंगे।

-दोपहर 3:20 राहुल गुलबर्गा जिले में जहेरी के स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा करेंगे।

-शाम 5:20 बजे गुलबर्गा के कालबुर्गी में न्यूटन स्कूल के मैदान में एक और जनसभा करेंगे।

- शाम 6:30 बजे राहुल गुलबर्गा में ख्वाजा बंदे नवाज की दरगाह पर जाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad