Advertisement

रांची में ‘जय श्रीराम’ ना कहने से दो मौलवियों पर जानलेवा हमला

ऐसे तो हमारा देश सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार कई ऐसी घटनाएं...
रांची में ‘जय श्रीराम’ ना कहने से दो मौलवियों पर जानलेवा हमला

ऐसे तो हमारा देश सांप्रदायिक सद्भाव के लिए जाना जाता है लेकिन पिछले कुछ समय से लगातार कई ऐसी घटनाएं आ रही हैं जो मानवता को शर्मसार कर रही हैं। रविवार की रात झारखंड के रांची में नमाज पढ़कर घर लौट रहे दो मौलवी भाइयों पर क्रूरतापूर्वक हमला किया गया। 20-25 लोगों के एक समूह ने लगभग रात 10 बजे आगरू गांव के पास उनके साथ मारपीट की। उनके साथ सांप्रदायिक दुर्व्यवहार किया और कथित रूप से उनसे जय श्री राम का जप करने के लिए कहा। जब उन्होंने इंकार कर दिया, तो वे लोग उन पर टूट पड़े। वारदात रांची के नगरी पुलिस स्टेशन इलाके में हुई।

कारवां डेली के मुताबिक, स्थानीय मानवाधिकार वकील शदाब अंसारी ने बताया कि  मौलाना अजहरुल इस्लाम और उनके भाई मौलाना इमरान आगरू गांव में नमाज पेशकश के बाद घर लौट रहे थे। वे बाइक पर थे और नया सराई गांव में अपने घर की ओर जा रहे थे। यह 10 बजे का वक्त था जब उन्हें दलादली चौक के पास 20 लोगों ने रोक दिया। जातिवादी और सांप्रदायिक दुर्व्यवहार करते हुए, उन्होंने दोनों भाइयों को मारना शुरू कर दिया।

वकील अंसारी ने कहा, "उन्होंने उनसे जय श्री राम का जप करने के लिए कहा। जब उन्होंने ऐसा करने से इनकार कर दिया, तो उनपर लाठी और हॉकी स्टिक से हमला किया गया। एक भाई (मौलाना इमरान) भागने में कामयाब रहे लेकिन मौलाना मजहरुल इस्लाम को भीड़ ने क्रूरता से पीटा।"

घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि वह अब खतरे से बाहर हैं।

द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया है, लेकिन आरोपों को अभी तक प्रमाणित नहीं किया गया है। डीएसपी (मुख्यालय) विजय कुमार सिंह ने कहा, "हम संदिग्धों की पहचान कर पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad