Advertisement

लोकसभा चुनाव नजदीक देख यूपी कांग्रेस सक्रिय, करेगी जोड़ो यात्रा शुरू

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नजदीक देख सक्रिय हुई यूपी कांग्रेस सहारनपुर से ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ शुरू...
लोकसभा चुनाव नजदीक देख यूपी कांग्रेस सक्रिय, करेगी जोड़ो यात्रा शुरू

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के नजदीक देख सक्रिय हुई यूपी कांग्रेस सहारनपुर से ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ शुरू करेगी। इसका नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय करेंगे। उसी कड़ी में आज शुक्रवार वाराणसी में पदयात्रा और प्रमुख दर्शनीय स्थलों पर दर्शन-पूजन कर ‘‘यूपी जोड़ो’’ यात्रा का सांकेतिक शुभारंभ किया। यह यात्रा सहारनपुर से आगामी 20 दिसम्बर से आरम्भ होगी। पार्टी के अनुसार भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस जन-जन और घर-घर जोड़ने के लिए संकल्पित है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. सीपी राय ने बताया कि अजय लहुराबीर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग पैदल यात्रा करते हुए बड़ा गणेश जी, काल भैरव जी, नीचीबाग गुरुद्वारा में शीश नवाते हुए बाबा विश्वनाथ जी का दर्शन पूजन करते हुए गिरजाघर चर्च में शीश नवाया और बेनियाबाग दरगाह पर चादरपोशी किया। यहाँ से चेतगंज होते हुए प्रदेश में अमन, चौन, शांति, भाईचारा की कामना करते हुए लहुराबीर पहुंचे। यात्रा में लौहपुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया, साथ ही यात्रा में पटेल जी का चित्र पार्टी कार्यकर्ता अपने हाथ में लेकर चल रहे थे।

प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि सहारनपुर से आरम्भ होने वाली यात्रा का उद्देश्य भाजपा की विभाजनकारी नीतियों के विरुद्ध कांग्रेस जन-जन और घर-घर जोड़ने के लिए संकल्पित है।राष्ट्रीय एकता अखण्डता शांति सदभाव प्रेम भाईचारा और राष्ट्रीयता की प्रबल भावना जगाने बढ़ाने तथा समस्त प्रदेशवासियों को धर्म पंथ क्षेत्र भाषा सम्प्रदाय समुदाय एवं जाति-वर्ग गत संकीर्णताओं से ऊपर उठकर संगठित होने जुड़ने व जोड़ने के व्यापक उद्देश्यों को लेकर कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के तहत ‘‘यूपी जोड़ो यात्रा’’ का शुरुआत हो रही है। प्रदेश हित में अभूतपूर्व ऐतिहासिक साहसिक एवं सम-सामयिक महा जन सम्पर्क अभियान है।

अजय राय ने कहा कि यह यात्रा कांग्रेस जनों का जनता से सीधे सम्पर्क संवाद तथा प्रदेश को जानने समझने और समझाने का प्रभावशाली जीवंत व सतत् सशक्त माध्यम भी है। यूपी जोड़ो यात्रा से प्रदेश में सकारात्मक रचनात्मक एवं सृजनात्मक वातावरण का निर्माण होना तय है। जनविरोधी भाजपा सरकार के नीतियों के खिलाफ आमजनमानस को जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश में यूपी जोड़ो यात्रा की जाएगी जो आज देश में पिछले 45 सालों में सबसे ज़्यादा बेरोज़गारी है, पढ़े-लिखे नौजवान  रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं, निराशा की गिरफ़्त में हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा कर्तव्य भी है और आज समय की मांग भी है कि हम अपने युवाओं की रीढ़ मज़बूत करें, उन्हें सकारात्मकता की तरफ लेकर आएं यही यात्रा की प्राथमिकता है।यूपी जोड़ो यात्रा का मकसद भी यही है कि हम बच्चे, बूढ़े, नौजवान, महिलाएं, मजदूर, गरीब, किसान और आदिवासियों सबकी बात सुन सकें, उनकी समस्याओं का समाधान निकाल सकें। हम सफल भी हो रहें हैं, युवा खुल कर हमसे बात कर रहे हैं, साथ चल रहे हैं। मुझे उम्मीद है हम सब मिलकर अपने भारत को जोड़ेंगे भी और आगे भी बढ़ाएंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad