केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ओडिशा में कंधमाल के जंगलों में चलाये गये एक व्यापक अभियान में माओवादी केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश उइके और पांच अन्य नक्सली मारे गये। गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है।
शाह ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में इसे ‘‘नक्सल-मुक्त भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर’’ बताया।
दरअसल सुरक्षाबलों ने दुर्दांत नक्सली नेता और एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी गणेश उइके को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। गणेश उइके फिलहाल बस्तर डिवीजन का सबसे बड़ा नक्सली नेता था। वह माओवादियों की केंद्रीय समिति का सदस्य था और उस पर अलग-अलग राज्यों में कुल एक करोड़ रुपये से ज्यादा का इनाम घोषित था। हिड़मा के मारे जाने के बाद से ही सुरक्षाबल उसकी लगातार तलाश में जुटे थे, जो अब जाकर पूरी हुई है।
छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा बॉर्डर पर बड़ा नक्सली मुठभेड़ हुआ है। सुरक्षाबलों ने घेराबंदी कर दो महिला समेत चार नक्सलियों को मार गिराया है। मृतकों में एक करोड़ का इनामी नक्सली गणेश उईके भी शामिल है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने चार शव बरामद किए हैं। वहीं मुठभेड़ के खत्म होने के बाद यह संख्या बढ़ सकती है।
सुरक्षा सूत्रों के मुताबिक यह मुठभेड़ ओडिशा के कंधमाल-गंजाम जिले की सीमा से लगे राम्पा के जंगल क्षेत्र में हुई। खुफिया इनपुट के आधार पर सुरक्षाबलों ने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान नक्सलियों की ओर से फायरिंग की गई, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला। घंटों चली मुठभेड़ के बाद मौके से चार नक्सलियों के शव बरामद किए गए, जिनमें दो महिला नक्सली भी शामिल हैं। मृत नक्सलियों में एक की पहचान गणेश उइके के रूप में हुई है।
ओडिशा के कंधमाल जिले के गंजम से लगे राम्पा इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। ओडिशा के स्पेशल फोर्स SOG व सीआरपीएफ व बीएसएफ़ की संयुक्त टीमों ने नक्सलियों की सेन्ट्रल कमेटी सदस्य नक्सल कमांडर गणेश उइके को मार गिराया।
बता दें कि नक्सली कमांडर गणेश उईके तीन दशकों तक बस्तर में सक्रिय रहा। इस दौरान कई नक्सली घटनाओं को अंजाम दिया। पुलिस ने गणेश पर 1 करोड़ का इनाम घोषित किया था।