Advertisement

झारखंड में जंगली हाथी का आतंक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोगों की मौत

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के दो हमलों में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कम से कम...
झारखंड में जंगली हाथी का आतंक, एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोगों की मौत

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम जिले में जंगली हाथी के दो हमलों में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कम से कम छह लोगों की मौत हो गई। एक वरिष्ठ वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

चाईबासा मंडल के वन अधिकारी आदित्य नारायण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पिछले कुछ दिनों में कई लोगों पर हमले करने वाला हाथी मंगलवार देर रात नोआमुंडी और हटगामारिया पुलिस थाना क्षेत्रों में घुस गया और छह लोगों को मार डाला। एक अन्य वन अधिकारी ने बताया कि हाथी के हमले में चार लोग घायल भी हुए हैं।

नारायण ने बताया कि एक दिन पहले हाथी ने एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत सात लोगों की जान ले ली थी।

अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा जिले के विशेषज्ञों समेत वन अधिकारियों के दलों को हाथी को वापस जंगल में ले जाने के काम में लगाया गया है। इस बीच, हाथियों की आवाजाही के कारण इलाके में कई रेलगाड़ियां रद्द कर दी गई हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad