Advertisement

सोमनाथ मेरे पीछे कुत्ते छोड़ देते थे: लिपिका

दिल्‍ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पत्‍नी लिपिका ने उनके ऊपर घरेलू हिंसा के कई बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं।
सोमनाथ मेरे पीछे कुत्ते छोड़ देते थे: लिपिका

नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती की पत्नी लिपिका ने आज उन पर कई स्तब्ध कर देने वाले आरोप लगाए हैं। लिपिका का कहना है कि गर्भवती होने के दौरान सोमनाथ उनके पीछे कुत्ते छोड़ देते और उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करते थे। हालांकि, सोमनाथ भारती ने इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है। 

दिल्ली महिला आयोग में दर्ज कराई शिकायत में भारती की पत्नी लिपिका ने यह भी आरोप लगाया कि जब वह तीसरी बार गर्भवती हुईं तब उन्हें गर्भपात के लिए मजबूर किया। लगातार उत्पीड़न से आजिज आकर उन्होंने एक बार अपनी कलाई काटने की कोशिश भी की थी। आयोग की अध्यक्ष बरखा सिंह ने कहा, अपनी शिकायत में लिपिका ने उल्लेख किया है कि जब उनके गर्भ का सातवां महीना चल रहा था तब सोमनाथ भारती उनके पीछे कुत्ते छोड़ देते थे। लिपिका ने आयोग को सौंपी 26 पृष्ठों की शिकायत में भारती से जान को निरंतर खतरा होने की बात कही है। इस दंपति के दो बच्चे हैं। लिपिका बच्चों के साथ द्वारका में अलग रह रही हैं।

दिल्‍ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष बरखा सिंह ने इस मामले में मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चुप्‍पी पर सवाल उठाएं हैं। उन्‍होंने पूछा, दिल्ली के मुख्यमंत्री चुप क्यों हैं? क्या कुमार विश्वास को बचाने के लिए सक्रिय रूख अपनाने वाले केजरीवाल सोमनाथ भारती के लिए भी एेसा ही करेंगे, जिनकी पत्नी ने उनके खिलाफ दहेज, धोखाधड़ी और घरेलू हिंसा के आरोप लगाए हैं?

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad