Advertisement

हैदराबाद: पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक टी. राजा सिंह गिरफ्तार

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा द्वारा दिए विवादित बयान के बाद मामला गर्माता जा रहा है। इस मामले को...
हैदराबाद: पैगम्बर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर भाजपा विधायक टी. राजा सिंह गिरफ्तार

तेलंगाना से भाजपा विधायक टी राजा द्वारा दिए विवादित बयान के बाद मामला गर्माता जा रहा है। इस मामले को लेकर भाजपा नेता टी. राजा सिंह को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में बीजेपी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। टी राजा पर आरोप है कि उन्होंने पैगम्बर को लेकर विवादित बयान दिया है। उन पर यह भी आरोप है कि स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी के खिलाफ जारी अपने बयान में पैंबम्बर के खिलाफ विवादित टिप्पणी की है।

हैदराबाद दक्षिण क्षेत्र के डीसीपी पी साई चैतन्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए विधायक राजा सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। राजा के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया था।

बता दें कि भाजपा विधायक टी राजा सिंह अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते हैं। टी राजा सिंह तेलंगाना के गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक हैं। दरअसल, स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने हैदराबाद में एक शो किया था, लेकिन टी राजा ने शो होने से पहले ही बोल दिया था कि वो हैदराबाद में उनका शो नहीं होने देंगे।

वहीं राजा सिंह ने शो होने से पहले ही कह दिया था कि अगर तेलंगाना सरकार और हैदराबाद पुलिस मुनव्वर फारूकी का शो होने की इजाजत देगी तो वो विवादित टिपप्णी करेंगे।

 

गौरतलब है कि टी. राजा से पहले नुपुर शर्मा ने भी एक टीवी चैनल पर पैगम्बर मोहम्मद को लेकर टिप्पणी की थी। इसके बाद देशभर में उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे। देश के अलग-अलग हिस्सों में उनके खिलाफ केस दर्ज किए गए थे। पैगम्बर पर टिप्पणी को लेकर बढ़ते विवाद के बाद बीजेपी ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया था।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad