Advertisement

सहारनपुर में फिर जमकर पथराव और आगजनी

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बवाल रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जानकारी के मुताबिक आज सहारनपुर में जमकर पथराव और आगजनी हुई है।
सहारनपुर में फिर जमकर पथराव और आगजनी

खबरों के अनुसार जाम लगाने के विरोध पर लोगों ने पुलिस पर पथराव किया है। इस दौरान दो बाइकों में आग भी लगा दी है। बताया जा रहा है यह घटना सदर बाजार के मल्हीपुर रोड पर हुई है।

क्या है मामला?

बताया जा रहा है कि शब्बीरपुर कांड को लेकर गांधी पार्क में कुछ लोग इकठ्ठा हुए थे। जिनके द्वारा सड़क जाम लगाया जा रहा था।जानकारी के बाद पुलिस बल के साथ एसएसपी मौके पर पहुंचें। तब पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों सहारनपुर ज़िले के एक गांव में दो समुदायों के बीच हिंसक संघर्ष के बाद स्थिति तनावपूर्ण बन गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad