Advertisement

टीएमसी नेता मुकुल रॉय की हालत गंभीर; अपने आवास के बाथरूम में गिरकर हो गए थे बेहोश

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को कुछ दिन पहले उनके आवास में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और...
टीएमसी नेता मुकुल रॉय की हालत गंभीर; अपने आवास के बाथरूम में गिरकर हो गए थे बेहोश

पूर्व रेल मंत्री मुकुल रॉय को कुछ दिन पहले उनके आवास में गिरने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी हालत ‘गंभीर’ है। अस्पताल के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि रॉय घर में गिरने से घायल हो गए थे। वह अब भी अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘रॉय की हालत गंभीर, लेकिन स्थिर है। हमारे चिकित्सक चौबीसों घंटे उनकी निगरानी कर रहे हैं।’’

रॉय तृणमूल कांग्रेस के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। वह 2017 में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर कृष्णानगर उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से जीते थे। हालांकि, बाद में वह तृणमूल कांग्रेस में लौट आए।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad