Advertisement

कोरोना का प्रकोप: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लगा टोटल लॉकडाउन, पुणे में बार-होटल, रेस्तरां बंद

देश में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। जिसके कारण अब प्रशासन द्वारा सख्त फैसला लेने का दौर फिर...
कोरोना का प्रकोप: छत्तीसगढ़ के दुर्ग में लगा टोटल लॉकडाउन, पुणे में बार-होटल, रेस्तरां बंद

देश में कोरोना संक्रमण लगातार फैलता जा रहा है। जिसके कारण अब प्रशासन द्वारा सख्त फैसला लेने का दौर फिर से शुरू हो चला है। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दुर्ग में टोटल लॉकडाउन का एलान कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ के साथ महाराष्ट्र पुणे में नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया गया है।

छत्तीसगढ़ के दुर्ग के कलेक्टर के अनुसार जिले में अब 6 अप्रैल से 14 अप्रैल तक पूरी तरह से लॉकडाउन लागू कर दिया गया है। यह लॉकडाउन पहले जैसे लॉकडाउन की तरह ही है। छत्तीसगढ़ प्रशासन ने राज्य में बढ़ते मामले के बीच यह सख्त फैसला लिया है।

कलेक्टर ने नागरिकों से अपील की है कि वह घर में रहें, सुरक्षित रहें। पिछली बार की तरह हमने लॉकडाउन में संपूर्ण संयम का परिचय दिया, तो कोविड की गंभीरता से पूरी तरह से बच सकेंगे।

कोरोना के बढ़ते मामले राज्य सरकारों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। छत्तीसगढ़ के दुर्ग से पहले महाराष्ट्र के कई शहरों में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। मध्यप्रदेश के भी कई शहरों में रविवार को लॉकडाउन लगाया जा रहा है। केंद्र सरकार ने भी सभी राज्यों को कंटेनमेंट जोन बनाने पर ध्यान देने को कहा है।

पुणे में लागू सख्त कानून

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच महाराष्ट्र के पुणे में सख्त कानून लागू किए गए हैं। पुणे में अब शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। 3 अप्रैल से अगले शुक्रवार तक यही नियम लागू होंगे। जिले में सभी बार, रेस्तरां, सिनेमा हॉल, थियेटर, पब्लिक प्लेस को 7 दिन के लिए बंद किया गया है। हालांकि होम डिलीवरी की अनुमति दी गई है। अंतिम संस्कार में 20 लोगों और शादी में 50 लोगों के अलावा किसी भी सामाजिक कार्यक्रम करने की अनुमती नहीं दी गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है। कोरोना वायरस 81.25% नए मामले इन आठ राज्यों से हैं। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad