Advertisement

त्रिपुरा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 45.86 फीसदी मतदान

त्रिपुरा में विधानसभा की 59 सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया...
त्रिपुरा चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 45.86 फीसदी मतदान

त्रिपुरा में विधानसभा की 59 सीटों के लिए आज कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है। जहां एक ओर इस चुनाव में सीपीएम के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है, तो वहीं केन्द्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी अपनी जगह बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। 

दोपहर 1 बजे तक 45.86 फीसदी मतदान हो चुका है।

 

त्रिपुरा में आज 60 में से 59 सीट पर वोटिंग है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोटरों की लंबी कतार दिखाई दे रही है। वोटर्स शाम 4 बजे तक अपना वोट डाल सकते हैं। विधानसभा चुनाव में पहली बार बीजेपी सत्तारूढ़ वाम दल के सामने प्रमुख दावेदारी पेश कर रही है।

त्रिपुरा के सीएम माणिक सरकार ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

 

बता दें कि वाम दल पिछले 25 सालों से राज्य में सत्ता पर काबिज है। राज्य में अनुसूचित जनजातियों के लिए 20 सीटें आरक्षित हैं। चारीलाम से माकपा के उम्मीदवार रामेंद्र नारायण देव वर्मा के निधन के कारण एक सीट पर आज मतदान नहीं हो रहा है। इस सीट पर 12 मार्च को चुनाव होगा।

भाजपा त्रिपुरा के अध्यक्ष बीपलब कुमार देब ने उदयपुर में बूथ नंबर 31/34 में मतदान किया। मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि चुनाव के परिणाम ऐतिहासिक होंगे, हम निश्चित रूप से जीतेंगे। प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह जी ने मुझे बुलाया और शुभकामनाएं दीं थी।

 

 


राहुल गांधी ने विरोधियों पर साधा निशाना

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कांग्रेस के लिए अस्तित्व की लड़ाई के तौर पर देखा जा रहा है। देश में अपने अस्तिव को बचाने में जुटी कांग्रेस के लिए यह चुनाव किसी जंग से कम नहीं है। कांग्रेस इसे बड़ी चुनौती के रूप में देख रही है। 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपने भाषण में माणिक सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की माणिक ने राज्य में विकास को रोके रखा है। साथ ही उन्होंने भाजपा और पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लिया। कांग्रेस की कोशिश है कि वह त्रिपुरा में अपना लंबा वनवास इस बार तोड़ने में कामयाब हो जाए।

चुनाव के मैदान में है 307 उम्मीदवार

इस बार कुल मिलाकर 307 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। सीपीएम 57 सीटों पर चुनाव लड़ रहा है जबकि अन्य वाम मोर्चे के घटक, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक और सीपीआई, प्रत्येक एक सीट पर हैं। बीजेपी ने जनजातीय संगठन देशी पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के साथ गठबंधन किया है, जिसमें 51 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा गया है। आईपीएफटी शेष 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad