Advertisement

उत्तर प्रदेश: बदायूं में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा बूथ अध्यक्ष गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बदायूं के सहसवान क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय जनता...
उत्तर प्रदेश: बदायूं में युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भाजपा बूथ अध्यक्ष गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश में बदायूं के सहसवान क्षेत्र में पुलिस ने एक युवती से छेड़छाड़ के आरोप में भारतीय जनता पार्टी( भाजपा) बूथ अध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को यहां बताया कि सहसवान क्षेत्र के मोहल्ला शहवाजपुर निवासी विपिन माली, भाजपा का बूथ अध्यक्ष है। उसने तीन दिन पूर्व मोहल्ले की ही एक युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। युवती की चीख पुकार पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गए। आरोपी बूथ अध्यक्ष विपिन माली भागने में सफल हो गया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में सहसवान के थानाध्यक्ष राजीव शर्मा ने आरोपी के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिशें देना शुरू कर दी। भाजपा बूथ अध्यक्ष विपिन माली राजनीतिक दबाब बनाने के लिए दो दिन तक पुलिस को चकमा देता रहा।

सूत्रों ने बताया कि स्वाट टीम की कमान संभाल चुके थानाध्यक्ष राजीव शर्मा ने तीन दिन बाद आज आखिरकार आरोपी भाजपा बूथ अध्यक्ष को धर दबोचा। उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक भारतीय से इस मामले में पूछे जाने पर उन्होंने बताया विपिन माली पार्टी में सहसवान का बूथ अध्यक्ष है। फूलों के हार बनवाने का काम करता है।मोहल्ले में दूसरे समुदाय के लोगों से भी वह फूलों के हार बनवाता था। इसी को लेकर उसने मोहल्ले की दूसरे समुदाय की महिला को हार बनाने को दिए थे। हार का आर्डर अर्जेंट था। इसीलिए विपिन माली मौके पर गया था। हार जल्दी बनाने के लिए कहा था लेकिन वे लोग पहले ही विपिन के साथ साजिश रचे हुए थे। उन लोगों ने सडयंत्र रचकर फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। हमें न्यायपालिका पर भरोसा है विपिन माली को इंसाफ मिलेगा।

सहसवान के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव शर्मा ने बताया कि मोहल्ला शहवाजपुर की युवती ने छेड़छाड़ की घटना का आरोप लगाया था। जांच की गई उसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad