Advertisement

VIDEO: स्मॉग की वजह से भीषण हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर 18 गाड़ियां टकराईं

दिल्ली कल से स्मॉग की चादर में लिपटी हुई है। दिल्ली एनसीआर के लोग परेशान हैं। आंखों में जलन हो रही है।...
VIDEO: स्मॉग की वजह से भीषण हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर 18 गाड़ियां टकराईं

दिल्ली कल से स्मॉग की चादर में लिपटी हुई है। दिल्ली एनसीआर के लोग परेशान हैं। आंखों में जलन हो रही है। दिल्ली सरकार इससे बचने के लिए कदम उठा रही है। प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लोगों ने मास्क पहनना शुरू कर दिया है।

लेकिन स्मॉग की वजह से एक भीषण हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा हुआ यमुना एक्सप्रेसवे पर।

यहां 18 गाड़ियां एक दूसरे से भिड़ गईं। इसका वीडियो भी सामने आया है। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, हादसे में एक कार को सेब से भरे एक ट्रक ने टक्कर मारी, जिसके बाद पीछे की गाड़ियां एक दूसरे से टकराती रहीं। फिलहाल, हादसे में तीन लोगों के मारे जाने की खबर है और सात लोग घायल हैं।

देखिए, वीडियो-

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad